पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। शाहजहांपुर जनपद में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में संगठन की आगामी कार्ययोजना, वैचारिक विषयों, छात्र हितों और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक मंथन किया गया। यह भी पढ़ें- अतुल आनंद दोबारा बने अभाविप के कोडरमा जिला संयोजकनवीनतम नियुक्तियाँ डॉ.गौरव वर्मा को जिला प्रमुख, आयुष मिश्रा को जिला संयोजक, रौनक पाल को जिला संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में 13 जून से 16 जून तक अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। अभ्यास वर्ग में पीलीभीत जिले के लिए पुनः डॉ. गौरव वर्मा को जिला प्रमुख, आयुष मिश्रा को जिला संयोजक, रौनक पाल को जिला संगठन मंत्री और तनु सूर्यवंशी को जिला छात्रा प्रमुख का दाय...