भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के टीएनबी कॉलेज इकाई का पुनर्गठन (वर्ष 2026-27) बुधवार को किया गया। कॉलेज के नए अध्यक्ष नवीन यादव होंगे, जबकि कॉलेज इकाई के मंत्री का दायित्व कुणाल सिंह को सौंपा गया है। इसके साथ ही इकाई में 35 अन्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद, जिला संगठन मंत्री राजीव कुमार एवं जिला संयोजक पीयूष भारती उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...