मुरादाबाद, मई 16 -- नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। बैठक में 7 से 10 जून को होने वाले प्रांत अधिवेशन वर्ग के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में जिले के जिला संगठन मंत्री गौरव सिंह, जिला संयोजक सोहित राघव, तहसील संयोजक सिद्धार्थ शर्मा, तहसील संयोजक हेमंत चौधरी, नगर मंत्री यश चौधरी, नगर सह मंत्री अनिरुद्ध चौधरी, नगर से मंत्री लकी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...