सीवान, अक्टूबर 12 -- फोटो संख्या - 6 कैप्शन -अभाविप की नई इकाई के सदस्य। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महावीरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीवान नगर इकाई की पूर्व इकाई को भंग करते हुए नई इकाई का पुनर्गठन रविवार को किया गया। नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं नगर उपाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी, नगर मंत्री जया कुमारी सिंह, नगर सह मंत्री हर्ष कुशवाहा, मुरारी कुमार, अभिज्ञान कुमार व राहुल कुमार को नियुक्त किया गया। नगर कोषाध्यक्ष मनीष सोनी, नगर एसएफडी संयोजक सूरज कुमार व नगर सोशल मीडिया संयोजक के रूप सत्यम कुमार को नियुक्त किया गया। नगर कला मंच का संयोजक आराध्या कुमारी, कला मंच सह संयोजक आर्यन उपाध्याय व अभिज्ञान कुमार को नियुक्त किया गया। नगर खेलो भारत संयोजक के रूप में अनामिका कुमारी को जिम्मेद...