बदायूं, मई 26 -- बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार सुबह 9 बजे अहिल्याबाई होल्कर छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ शहर के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में होने जा रहा है। जिला संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने बताया कि यह सात दिवसीय शिविर 27 जून से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस शिविर में छात्राओं को मेंहदी, नृत्य , जूडो कराटे, रंगोली बनना, गाना , वाद्ययंत्र बजाना,आदि प्रकार के प्रशिक्षण दिए जायेंगे। इसमें प्रत्येक दिन अलग अलग तरह का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...