भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भागलपुर के स्थानीय कार्यालय हड़ियापट्टी चौक के समीप नगर निगम की तरफ से पिंक टॉयलेट प्रस्तावित है। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन रविवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। अभाविप की तरफ से बताया गया कि इसी स्थान पर पूर्व में भी शौचालय का निर्माण किया गया था, लेकिन उसकी नियमित देखरेख एवं साफ-सफाई नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं की गई, जिसके कारण वह अनुपयोगी हो गया。
विरोध का कारण परिषद की तरफ से कहा गया है कि संगठन महिला सुविधा हेतु पिंक टॉयलेट निर्माण के पक्ष में है, किंतु यह आवश्यक है कि इसका निर्माण ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां महिलाएं सुरक्षित एवं सहज रूप से उसका उपयोग कर सकें। हड़ियापट्टी चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.