पाकुड़, मार्च 23 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 95 वें शहादत दिवस के अवसर पर महेशपुर स्थित भगत सिंह चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह जनजातीय कार्य प्रमुख रायसेन मरांडी ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगत सिंह का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान और उनके विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.