बोकारो, जून 12 -- फुसरो। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट बोकारो जिला अध्यक्ष के रूप में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र निवासी विवेश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। क्षत्रिय समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और लगन देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने यह जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं विवेश कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के व्यक्तियों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...