अभय बने शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मोतीपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौकियां में रविवार को प्रधानाध्यापक अभय कुमार की अध्यक्षता में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। पर्यवेक्षक अशोक कुमार और अनिल कुमार की अगुआई में संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अभय कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद पर नाजिर असरार आरफी, सुनील कुमार ओझा, सतीश कुमार और उपाध्यक्ष मो. जमरात, कोषाध्यक्ष मुकुंद कुमार, संयोजक कविंद्र कुमार सदा, उपाध्यक्ष कुमारी निशा, सचिव विनोद प्रसाद यादव, संरक्षक शरद कुमार, सहायक संरक्षक अजय कुमार अजीत चुने गए। इस मौके पर अजय कुमार अजीत, अजय पटेल, राजेश कुमार, चंदन कुमार, प्रभात कुमार, अखिलेश शरण बिहारी, अमित कुमार, तारकेश्वर कुमार, अखिलेश कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.