नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की याचिका खारिज कर दी। मानहानि मामले में सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा इनेलो प्रमुख अभय चौटाला को तलब करने के आदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। शीर्ष अदालत परमवीर राठी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें हाईकोर्ट के 19 दिसंबर 2023 के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला को तलब करने के आदेश को रद्द कर दिया था। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने अगस्त 2008 में चौटाला और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.