रांची, नवम्बर 5 -- झारखंड राज्य बार कौंसिल चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार को हुए चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलेश कुमार को पांच मतों से पराजित किया। अभय चतुर्वेदी को 15 और नीलेश कुमार को 10 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत और बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि पद पर प्रशांत कुमार सिंह विजयी घोषित हुए। चुनाव में कुल 26 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस पद पर एक वोट के अंतर से जीत-हार का फैसला हुआ बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद आए परिणामों में अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष तथा प्रशांत कुमार सिंह बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि...