सोनभद्र, जून 1 -- दुद्धी। प्रेस क्लब दुद्धी के तत्वावधान में रविवार को कस्बा स्थित एक होटल सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मशहूर मिमिक्री कलाकार अभय कुमार शर्मा ने खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने नेताओं और अभिनेताओं की आवाज में पत्रकारों के चुनौतीपूर्ण जीवन को मंच पर उतारा, जिस पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। अभय शर्मा की एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने को मजबूर हो गए और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभय शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित लालू व अन्य नेताओं की आवाज निकालकर लोगों को खूब हसाया। यह भी पढ़ें- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह मिमिक्री कलाकार अभय कुमार शर्मा की हास्य कॉमेडी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना रहा।

हिंदी हिन्...