अभया दिवस पर हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अभया दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत की ओर से रविवार को श्री गांधी स्मृति पुस्तकालय, सिकंदरपुर के सभागार में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें चिकित्सकों के साथ हिंसा, महिलाओं के उत्पीड़न और उनके सम्मान व सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई।क्लब अध्यक्ष रोटेरियन ऋतेश अनूपम ने कहा कि मरीजों की सेवा और जीवन बचाने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके साथ हिंसा या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सचिव रोटेरियन आशीष शंकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगोष्ठी में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को याद कर संवेदना व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डॉक्टरों पर हिंसा के विरोध में महिला चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.