अभयशंकर बने सयुस के बरहज विधानसभा अध्यक्ष
देवरिया, अक्टूबर 8 -- बरहज। समाजवादी युवजन सभा की बैठक बुधवार को सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अभयशंकर यादव को समाजवादी युवजन सभा का बरहज विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।रणवीर यादव ने कहा कि अभयशंकर यादव के समाजवादी युवजन सभा बरहज का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत होने से समाजवादी पार्टी को बरहज में मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को ठगने काम किया है। प्रदेश का युवा, बेरोजगार, किसान, छात्र, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है।इस दौरान रामविश्वास यादव, सुशील, विशाल यादव, नीलकमल प्रसाद, सागर प्रजापति, मनोज चौहान, अनील राजभर, इरफान अंसारी, आनंद कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.