भागलपुर, फरवरी 12 -- नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर आजाद क्रीड़ा मैदान के तत्वावधान में आजाद क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के चौथे दिन राइजिंग इलेवन अभयपुर की टीम ने शाहकुंड को हराकर जीत हासिल की। खेले गए मैच में विकास इलेवन शाहकुंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास इलेवन शाहकुंड की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। विकास इलेवन शाहकुंड की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकास इलेवन शाहकुंड की ओर से टीम के सूरज ने 22 गेंद में दो चौका एवं 11 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए विशाल स्कोर को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग 11 अभयपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जल्दी पव...