अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएस कॉलेज में एक शिक्षिका द्वारा अभद्रता करने पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर रोष जताया। छात्रों ने विरोध में चार घंटे तक कॉलेज के मुख्य गेट को बंद विरोध किया। सुनवाई न होने पर छात्रों ने शिक्षिका पुतला भी फूंका। प्रकरण में प्राचार्य ने एक सप्ताह का समय जांच के लिए दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बताया कि कॉलेज की एक महिला शिक्षिका पर छात्र छात्राओं के साथ अभद्रता, जातिगत/क्षेत्रीय अहंकार का प्रदर्शन और जान से मारने जैसी धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर में उग्र प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षिका का पुतला फूंका। घटनाक्रम के अनुसार, एक पीड़ित छात्र को कॉलेज में क्लास के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.