मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मड़वन, एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने करजा थाना में आवेदन दिया है। इसमें सात नामजद तथा 20-22 अज्ञात को आरोपित किया है। बताया कि नौ मई की शाम वह कहीं जा रही थी। इसी दौरान तारी की दुकान पर बैठे भूलेन राय, मिश्रीलाल राय और शिवजी राय अभद्र व्यवहार करने लगे। 10 मई की सुबह वह किसी काम से जा रही थीं। इस दौरान आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...