बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। कलक्ट्रेट में सैकड़ों आशाओं ने प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर पर नसबंदी शिविर में गए डा. डाक्टर राजीव द्विवेदी एवं एमओआईसी डा. जितेन्द्र द्वारा नसबंदी कराने आयी महिलाओं एवं आशा कार्यकत्रियों के साथ अभ्रदता का आरोप लगाया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने आशा प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम व सीएमओ से मिलकर इनका पक्ष मजबूती से रखा। तबादले के बावजूद रिलीव न होने पर डा. जितेंद्र के खिलाफ शासन को लिखा गया है, वहीं जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, बिजनौर के बैनर तले मंगलवार की सुबह अध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह ने धरना दे रही आशाओं के साथ जिलाधिकारी व सीएमओ बिजनौर से मिलकर इस...