चंदौली, मई 14 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से ब्राम्हण समाज के लोगों में नाराजगी है। इस दौरान बुधवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से एसडीएम कुंदन राज कपूर को ब्राह्मण समाज की ओर से पत्रक सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि राजकुमार भाटी का वक्तव्य यह दर्शाता है कि उसके पास कोई सामाजिक ओर राजनीतिक सोच नहीं है । वह विकृत मानसिकता से भरा है और स्वस्थ समाज से उसका कोई लेना देना नहीं है। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज ने फूंका सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सरकार कड़ी विधिक कार्यवाही करें। वही समाजवादी पार्टी के मुखिया से भी मांग किया जा...