अभद्र टिप्पणी में तीन युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने महिलाओ पर टिप्पणी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रोशननगर नहर बडी पुलिया ममरी के पास कुछ युवक आने जाने वाली महिलाओ पर टिप्पणी कर रहे है। मौके पर एसएसआई संत पाल सिंह अपनी पुलिस टीम लेकर पहुंचे तो तीन युवक मिले। पुलिस ने तीनो को पकड़ लिया। इन्होने अपना नाम अंकित, धीरू, पिंकू निवासीगण ग्राम बसखेडा थाना मोहम्मदी बताया। पुलिस ने तीनो को न्यायालय के समक्ष भेज दिया । यह भी पढ़ें- सांसद डिंपल यादव के खिलाफ टिप्पणी से सपाई नाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.