बरेली, जून 13 -- फरीदपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना को ज्ञापन सौंपा।शुक्रवार को सपा के विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव के साथ तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते थाने के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहाकि सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर अभद्र टिप्पणी वायरल की जा रही है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। जनमानस अभद्र टिप्पणी से आहत है। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने साइबर थाने में दी तहरीर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इंस्पेक्...