बाराबंकी, मार्च 12 -- कोठी। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को नगर पंचायत सिद्धौर के मील चौराहे पर प्रदर्शन किया। फिर कार्यकर्ताओं ने आरोपी मौलाना का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह टिप्पणी बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की गई थी। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष व स्थानीय वार्ड सभासद दीपांशु निगम ने किया। इससे पहले सिद्धेश्वर मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह जुलूस मील चौराहे तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के पंकज, राहुल सोनी, धर्मराज, अजय राजपूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.