बगहा, सितम्बर 1 -- नौतन। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्व.माता के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में रविवार को भाजपा के पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मठ से लेकर गंडक के मुख्य गेट तक विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि जनता वोट उसी को देंगी, जो भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मान रखेगा। मां, दुर्गा काली व सरस्वती का रुप होती है। मां को गाली देने का मतलब भारतीय संस्कृति को गाली देना हैं। मौक़े पर भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावती देवी, सोना देवी, पप्पू सिंह, चंद्रमा सिंह,रामजस साह, गूदर राम, राकेश सिंह, अभिनाश राव, गोविन्दा प्रसाद, नागेंद्र राम, अशोक सिंह आदि थे। इधर बगहा में महागठबंधन की यात्रा के दौरान दरभंगा के सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध म...