बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। सरकारी व निजी जमीनों पर कब्जा करने में मामले में चर्चित प्रापर्टी डीलर बाबा पठान को गुरुवार की रात एक व्यक्ति से विवाद व अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। शांति भंग की धारा में चालान करते हुए उसे जेल भेजा गया है। आरोपी पर नगर कोतवाली में ही भूमि पर कब्जा करने संबंधी विवाद के कई मुकदमें दर्ज हैं। नगर कोतवाली के मन्नत अपार्टमेंट निवासी निकुंज मोदी परिवार के साथ गुरुवार की रात बर्थडे मना रहे थे। इसी दौरान वहां बाबा पठान पहुंचा। किसी बात पर उसकी निकुंज मोदी से कहासुनी हो गई। इस पर बाबा पठान ने अभद्रता शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बर्थ-डे पार्टी मना रहे युवक पर हमला, रिपोर्ट मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। शुक्रवार को उसे कोर्ट में...