कौशाम्बी, अगस्त 21 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव की सुकुनी देवी ने बताया कि पड़ोसी आएदिन गाली-गलौज करते हैं। बुधवार की सुबह भी वह अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति करन को भी डंडे से पीटा। जिससे उसका सिर फट गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल दंपती का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी राजू, उसके भाई लक्ष्मण, मां व बहन त्रिलोकिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.