कौशाम्बी, मार्च 29 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की अंजुला देवी पत्नी सुधीर कुमार गौतम ने बताया कि गांव के ही विपक्षी सुग्गन व सुकरू ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन उसे व उसकी सास कुसुम देवी से गाली-गलौज करते हैं। घर से निकालने पर अमादा रहते हैं। आरोपियों ने शुक्रवार की रात भी दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। नहीं खोलने पर अभद्रता की। इसका वीडियो भी पीड़िता के पास है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...