गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में निलंबित किए गए छात्र को मंगलवार को परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया गया। हालांकि जांच समिति ने छात्रहित में निलंबित छात्र को परीक्षा में बैठने देने के लिए अस्थायी अनुमति की संस्तुति की थी। मामले में छात्र ने बुधवार से प्रशासनिक भवन पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इसे लेकर छात्र ने कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व नियंता को पत्र लिखा है। एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं है। निलंबित छात्र चंदन यादव एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। सुबह नौ से 12 बजे तक चलने वाली परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय पहुंचा, तो उसे परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया गया। मामले में विश्वविद्याल...