हमीरपुर, अप्रैल 3 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी ग्रामीण के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। पीड़ित ने पड़ोसी सहित चार के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुतुबपुर गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ बच्चा पुत्र स्व.रतीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह अपनी गेहूं की फसल की थ्रेसरिंग के लिए हार्वेस्टर के लिए गया था। वहां पर मौजूद गांव निवासी कादिम खां से बहस हो गई। तो वह अपने तीन साथियों को लेकर मौके पर आ गया तथा मुझे गाली गलौज करने लगा। जब मैने मना किया तो सबने मिलकर मारपीट की। तब मेरे छोटे पुत्र ने वहां आकर मुझे बचाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.