बदायूं, जून 20 -- युवती से अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिसौली कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी अरुण कुमार खेत पर पहुंच गया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने मामले का विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। युवती ने तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरी घटना ...