बिजनौर, दिसम्बर 17 -- विकास खंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी विशाखा पाल, तकनीकी सहायक अरुण कुमार तथा सफाई कर्मचारी भागीरथ सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को अवगत कराते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत ननुपुरा के ग्राम प्रधान पति कर्मेंद्र सिंह द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 3 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत ननुपुरा स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कुल 190 गौवंश पाए गए, जिनमें से 160 गौवंशों पर टैग लगे हुए थे। जबकि अभिलेखों के अनुसार 180 गौवंशों पर टैग होना अनिवार्य बताया गया है। इस संबंध में केयरटेकर ने जानकारी दी कि 30 से 40 गौवंश चरने के लिए बाहर गए हुए हैं। दोनों मामलों को गंभी...