हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई, संवाददाता। पचदेवरा थाना पुलिस सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों को पकड़ने के दौरान अभद्रता करने वालों की तलाश में जुट गई है। पचदेवरा थाना के उप निरीक्षक पप्पूराम के अनुसार 26 फरवरी को मैकपुर पिपरिया गांव में गर्रा नदी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायत मिली। इस पर मैकपुर के रामवीर, कुरारी के महेश, नरभा खिरिया के रितेश, भुवापुर के शिवपाल, पिपरिया के रमाकांत, उपदेश, सोहगपुर के जयजयराम को गिरफ्तार किया गया। सिपाही राकेश यादव के साथ इन्हें मेडिकल परीक्षण कराने ले जा रहे थे। तभी भुवापुर के धनपाल, रामरईस, धर्मेंद्र, सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस वाहन को रोक लिया। अभद्रता की। जबरन आरोपितों को छुड़ाने का प्रयास किया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

हिं...