औरैया, जून 20 -- थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अयाना थाने में तैनात चालक पर अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए चालक रणवीर विजय सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जसवंतपुर निवासी कुलदीप दिवाकर ने क्षेत्राधिकारी अजीतमल को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 15 जून की शाम वह किसी कार्य से अयाना थाने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद चालक रणवीर विजय सिंह ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। इससे बचने के लिए वह थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल के कक्ष में पहुंच गए और घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, थानाध्यक्ष द्वारा चालक को समझाने का प्रयास किए जाने पर भी वह शांत नहीं हुआ और कथित रूप से जूतों से मारने ...