जौनपुर, जून 26 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर सुरेरी पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम को उसकी पुत्री दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में विकास कश्यप ने कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करते हुए धक्का दिया तथा हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया है। पिड़िता की मां की तहरीर पर सुरेरी पुलिस आरोपी विकास कश्यप पुत्र सुक्खु कश्यप पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। ...