उरई, मार्च 29 -- जालौन। मोहल्ले के ही व्यक्ति के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नफीस ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही अनीस व अमन आए दिन उनके साथ विवाद करते रहते हैं। कई बार रोकने की कोशिश की लेकिन मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह घर के बाहर काम कर रहा था। तभी दोनों वहां आए और विवाद करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.