नई दिल्ली, अगस्त 24 -- अगर आपने IRCTC पर Tatkal टिकट बुक करने की कोशिश की है तो आपको जरूर पता होगा कि कुछ मिनट कितने अहम होते हैं। टिकट बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट और ऐप पर पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में धीमी वेबसाइट, ज्यादा ट्रैफिक, लॉगिन में परेशानी या पेमेंट के दौरान अटकने जैसी दिक्कतें यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती हैं। खासकर Tatkal टिकट के मामले में कुछ सेकेंड की देरी भी कन्फर्म सीट और वेटिंग टिकट के बीच का अंतर बन सकती है। अब रेलवे इस समस्या को कम करने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। IRCTC के टिकट बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि पीक आवर्स में ज्यादा यूजर्स का ट्रैफिक आसानी से संभाला जा सके। नए नेक्स्ट-जेनरेशन सिस्टम की क्षमता मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले कई गुना ज्यादा करने की तैयारी है। अब टिकट ...