नई दिल्ली, मई 22 -- देश में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग स्कैम लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें खासकर बुजुर्ग लोग सबसे ज्यादा साइबर ठगों के निशाने पर रहते हैं। कई मामलों में ठग OTP या बैंक डिटेल्स हासिल करके मिनटों में अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसे में अब बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के लिए नया Double OTP System लाया गया है, जिसे काफी अहम कदम माना जा रहा है। इकोनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Haryana Police और HDFC Bank ने मिलकर इस नए सुरक्षा सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम में बैंक ट्रांजैक्शन के दौरान सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो बार OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि असली अकाउंट होल्डर की मंजूरी के बिना कोई बड़ा ट्रांजैक्शन पूरा न हो सके। माना जा रहा है कि इससे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों को काफी हद तक कम किया जा सकत...