नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- हाल ही में OnePlus और Realme के मर्ज की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही थीं और इन्होंने टेक वर्ल्ड में काफी हलचल मचा दी है। पहली नजर में लग रहा है कि दोनों ब्रैंड अब एक हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई सीधा ब्रैंड मर्जर नहीं है, बल्कि इंटरनल रीस्ट्रक्चरिंग है, जिसे उनकी पैरेंट कंपनी Oppo की ओर से किया गया है। इसके साथ ऑपरेशंस को ज्यादा एफिशिएंट बनाया जाएगा और कंपनी की कोशिश मार्केट कॉम्पिटिशन में अपनी पकड़ मजबूत करने की होगी। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo ने अपने सब-ब्रैंड्स के बीच कोऑर्डिनेशन बढ़ाने के लिए OnePlus और Realme को एक यूनिफाइड बिजनेस स्ट्रक्चर में शामिल किया है। इसका सीधा असर प्रोडक्ट डिवलपमेंट, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी और सर्विस ऑपरेशंस पर पड़ेगा। यानी अब कई बैकएंड काम एक साथ कि...