अब HIV की पहचान के लिए खून की जांच जरूरी नहीं, दो छात्रों की नई तकनीक को मिला पेटेंट
रिंकू झा, जुलाई 12 -- अब बिना रक्त जांच के भी एचआईवी की पहचान संभव होने का दावा किया गया है। आईआईटी पटना और एनआईईटी नोएडा के छात्र ने एक तकनीक विकसित की है, जिससे किसी व्यक्ति में एचआईवी संक्रमण जांच के लिए रक्त का नमूना लेने की जरूरत नहीं होगी। हथेली या कंधे के पीछे के हिस्से को स्कैन करके एचआईवी संक्रमण की स्क्रीनिंग की जा सकेगी। इस तकनीक को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 25 अप्रैल, 2026 को पेटेंट भी प्रदान किया गया है। दोनों छात्रों ने एक विशेष थर्मल कैमरा विकसित किया है। कैमरे की मदद से हथेली या कंधे के पीछे के हिस्से को स्कैन कर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है या नहीं। आईआईटी पटना के कंप्यूटर साइंस (2024 बैच) के छात्र अंकित शंकर ने बताया कि इससे एचआईवी की पहचान आसान, तेज और सुविधाजनक हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.