नई दिल्ली, जुलाई 24 -- ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में कम्पटीशन बढ़ने वाला है। अभी तक इस सेक्टर में Swiggy और Zomato का दबदबा रहा है, लेकिन अब ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart भी इस बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है। Flipkart आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी नई Food Delivery Service शुरू कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के पास खाना ऑर्डर करने के लिए एक और ऑप्शन होगा। Flipkart पहले से ऑनलाइन शॉपिंग, किराना और क्विक कॉमर्स जैसी कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा चुका है। अब कंपनी फूड डिलीवरी सेगमेंट में उतरकर अपने बिजनेस को और मजबूत करना चाहती है। माना जा रहा है कि Flipkart अपने बड़े ग्राहक आधार और डिलीवरी नेटवर्क का फायदा उठाकर Swiggy और Zomato को कड़ी टक्कर दे सकता है। Flipkart क्यों उतर रहा है Food Delivery बिजनेस में भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी क...