नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Walmart की कंपनी Flipkart अब खाने की डिलीवरी के कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत कर सकती है। खास बात यह है कि Flipkart इस सर्विस को ONDC के जरिए शुरू करेगा, जिससे यह मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग होगा। फिलहाल भारत के फूड डिलीवरी बाजार पर Zomato और Swiggy का दबदबा है। लेकिन Flipkart की एंट्री के बाद इस सेक्टर में मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी रेस्टोरेंट्स से करीब 10% कमीशन लेने की योजना बना रही है, जो मौजूदा प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले काफी कम है। इससे रेस्टोरेंट्स को फायदा मिल सकता है और भविष्य में ग्राहकों को भी बेहतर ऑफर्स मिलने की संभावना बढ़ सकती है। Flipkart की फूड डिलीवरी Zomato और Swiggy से ...