नई दिल्ली, जून 24 -- AI की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब खबर है कि OpenAI जल्द ही ChatGPT को और ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। एक नए Voice Model पर काम कर रही है, जिसे GPT-BiDi-1 नाम दिया गया है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि यह एक ही समय में यूजर की बात सुन भी सकेगा और जवाब भी दे सकेगा। अभी ज्यादातर AI वॉइस सिस्टम में ऐसा होता है कि पहले यूजर अपनी बात पूरी करता है, उसके बाद AI जवाब देना शुरू करता है। लेकिन नए GPT-BiDi-1 मॉडल के साथ बातचीत का तरीका बदल सकता है। यह नया मॉडल इंसानों की तरह रियल-टाइम बातचीत को संभव बना सकती है। OpenAI का संभावित GPT-BiDi-1 Voice Model ChatGPT को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव बना सकता है। एक साथ सुनने और बोलने की क्षमता AI को इंसानों जैसी बातचीत के और करीब ले जाएगी। ह...