नई दिल्ली, जून 25 -- भारत में 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी। इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दौर माना जाता है। आज 25 जून है। आपातकाल को लेकर देश में कई जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बीच एक बड़ी खबर NCERT की ओर से सामने आई है। आपातकाल लगाए जाने के करीब 5 दशक बाद NCERT ने पहली बार 9वीं के किताब में आपातकाल के चैप्टर को शामिल किया है। किताब में इसे भारतीय लोकतंत्र के सामने आई प्रमुख चुनौतियों में से एक बताया गया है, क्योंकि उस दौरान अधिकांश मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में जोड़ा गया अध्याय अपातकाल का उल्लेख नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक "अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड" में किया गया है। इसे भारतीय लोकतंत्र की ताकत और चुनौतियों पर आधारित एक अध्याय में शामिल किया गया है। ब...