अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है। अब अब 72 घंटे के भीतर बिजली से संबंधित उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सभी विद्युत कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार व प्रत्येक शुक्रवार को बिल सुधार के लिए शिविर लगाये जा रहे हूं। यह जानकारी अररिया विद्युत प्रक्षेत्र के राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने दी। बताया कि अब उपभोक्ताओं की शिकायतों का और भी तेजी से समाधान होगा। सप्ताह में दो दिन शिविर लगने से कंज्यूमर को काफी राहत मिलेगी। बताया कि यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। विभिन्न समस्या निदान के साथ-साथ कंज्यूमर बकाया बिल का भी भुगतान कर सकते हैं। बताया कि इस शिविर में कई समस्याओं समाधान होगा। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकाय...