पटना, जनवरी 21 -- व्यावसायिक भवनों के लिए उपलब्ध जमीन के 70 फीसदी हिस्से पर अब भवन का निर्माण किया जा सकेगा। पहले यह 40 फसदी हिस्से में ही निर्माण करने का प्रावधान था। इस तरह अब 30 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्से में भी भवनों का निर्माण हो सकेगा। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में यह भी कहा कि व्यावसायिक भवनों के लिए पूरे राज्य में सेटबैक (भवन के चारों ओर खुले क्षेत्र) में कमी की जाए। इससे व्यावसायिक जमीन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार की नई पहल के तहत यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि सबका सम्मान जीवन आसान के संकल्प को पूरा किया जा सके। पहले के प्रावधान के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.