मधुबनी, जून 12 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। ललित कर्पूरी स्टेडियम के निर्माण कार्य में अनियमितता और गड़बड़ियों को लेकर उठे भारी विरोध के बाद अब इसके विकास को एक नया और वृहत स्वरूप दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर योजना में बड़े सुधारों को मंजूरी दे दी गई है। स्टेडियम का एक नया और बेहद खूबसूरत नक्शा (डिजाइन) तैयार किया गया है। स्टेडियम निर्माण में हो रही गड़बड़ियों को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और पुरानी त्रुटियों को दूर करते हुए नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया गया। नई कार्य योजना के तहत अब स्टेडियम न केवल पहले से ज्यादा आधुनिक होगा, बल्कि इसका दायरा भी काफी बढ़ जाएगा। झंझारपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने स्टेडियम का निर्माण मानक अनुकूल बनाने के लिए सतत निग...