वार्ता, अगस्त 28 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर अपने गृह जिला भ्रमण के दौरान चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शुक्रवार को महिलाओं के लिए कई घोषणाएं कीं। धामी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रदेश में वर्तमान में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में उपलब्ध मुफ्त सफर की सुविधा को महिलाओं के लिए 60 वर्ष की आयु से लागू किया जाएगा। इससे प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं वाले हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं का खास ध्यानन रखा जाएगा।ज्या...