नई दिल्ली, मार्च 19 -- किआ इंडिया (Kia India) ने कैरेंस क्लाविस ईवी (Carens Clavis EV) के लिए MY26 अपडेट पेश किया है। इसमें नई GT-Line और X-Line ट्रिम्स के साथ-साथ एक नया 6-सीटर कॉन्फिगरेशन जोड़कर लाइनअप को बढ़ाया गया है। इन अपडेट्स के साथ, किआ का लक्ष्य अपनी 'मेड-इन-इंडिया' इलेक्ट्रिक MPV के कम्फर्ट और स्टाइलिंग को ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के हिसाब से बेहतर बनाना है। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत 6-सीटर लेआउट की शुरुआत है। कार की सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इन्हें बेहतर कम्फर्ट और परसनल स्पेस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉन्फिगरेशन अब कई ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिनमें HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line शामिल हैं। कीमतों की बात करें तो, स्टैंडर्ड रेंज (42 kWh) लाइनअप HTK+ 7-सीटर के लिए 17.99 लाख रुपए से शुरू होता है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.