नई दिल्ली, मई 26 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का जितना इंतजार है उतना ही साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते यानी डीए का इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारियों के साल की पहली छमाही के डीए का ऐलान अप्रैल महीने में हुआ तो दूसरी छमाही के लिए सितंबर या अक्टूबर में फैसले की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने पहली छमाही के डीए में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। इस माहौल के बीच राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के भत्ते का ऐलान करने लगी हैं। इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों ने भत्ते में 2 पर्सेंट का इजाफा किया है। अब त्रिपुरा की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा ऐलान किया है।5 पर्सेंट की बढ़ोतरी त्रिपुरा ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मह...