मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिव्यांगजनों को अब सरकार 40 फीसदी विकलांगता पर भी बैटरी चालित साइकिल देगी। इसकी जानकारी विभाग के पोर्टल पर ली जा सकती है। जिला सामाजिक कोषांग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि पहले दिव्यांगजनों को 60 फीसदी विकलांगता पर बैटरी चालित साइकिल दी जाती थी। नये प्रावधान में अब 40 फीसदी विकलांगता पर भी उन्हें बैटरी चालित साइकिल दी जाएगी। इसका आवेदन शुरू हो चुका है। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए लाभुक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...