इटावा औरैया, मार्च 24 -- सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद का काम अब 30 मार्च से शुरू होगा। पहले यह खरीद 25 मार्च से होने वाली थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया है कि शासन के निर्देशों पर अब सरकारी गेहूं खरीद के अंदर पर खरीद का कार्य 30 मार्च से शुरू होगा। जिले में गेहूं की खरीद के लिए 67 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कर्मचारी भी तैनाती किए जा रहे हैं। इन्हीं स्थानों पर किसान अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और जिले में अब तक लगभग 500 किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर अपने गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.